Breaking News

पेड़ीवाल के नेतृत्व में शिष्टमंडल आयुक्त से मिला


हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज मंगलवार को डॉग कंट्रोल अभियान के संयोजक महेश पेड़ीवाल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त नयन गौतम से मिला। उन्होंने बताया कि शहर के आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए नगर परिषद ने टेंडर जारी किया था, जिसके वर्क ऑर्डर भी हो चुके हैं। मगर कुत्तों को नियंत्रण करने का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि पूरा शहर इससे परेशान है। उन्होंने कहा कि अब हाईकोर्ट ने भी नगर परिषद को कुत्तों के मामले में सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। इस पर आयुक्त ने कहा कि वे इस मामले में कार्रवाई करेंगे।

No comments