बारिश से मौसम हुआ सुहावना, मगर रबी फसलों पर संकट
राजस्थाान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार अल सुबह हल्की बारिश हुई और मौसम सुहावना हो गया। श्रीगंगानगर जिले के कई भागों में तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। अनूपगढ़, घड़साना, 365 हैड में तेज बारिश हुई है, वहीं रावलामंडी, सादुलशहर व श्रीकरणपुर आदि क्षेत्र में हल्की बारिश हुई है।
यह बारिश रबी फसलों के लिए अब नुकसानदायक है। बारिश की वजह से गेहूं की फसल कटाई प्रभावित हो गई है। जहां पर तेज बारिश हुई है, वहां पर किसानों को कई दिन तक इंतजार करना होगा।
बारिश और आंधी से मौसम खराब होने से रबी फसलों की खरीद भी प्रभावित हो रही है। वहीं फसलों का भंडारण भी प्रभावित हो सकता है।
No comments