सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक पर ली थी लिफ्ट
श्रीगंगानगर के विजयनगर पुलिस थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस युवक ने एक राहगीर की बाइक पर लिफ्ट ली थी और हादसे का शिकार हो गया।
पुलिस के अनुसार मृतक 35 वर्षीय हेतराम नायक निवासी 7 बीजीडी था। उसके पिता चिमनलाल ने रिपोर्ट दी कि हेतराम गांव 41 जीबी में रिश्तेदारी से वापिस आ रहा था। रास्ते में अज्ञात व्यक्ति बाइक लेकर आ रहा था। हेतराम उसकी बाइक पर बैठ गया। 39 जीबी के निकट अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

No comments