Breaking News

गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए आगे आई श्रीकरणपुर पालिका


श्रीकरणपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए नगरपालिका ने पशु-पक्षियों के लिए विशेष सेवा अभियान चलाया। अधिशाषी अधिकारी संदीप विश्नोई के निर्देशन में कर्मचारियों ने कस्बे की पानी की डिग्गियों की साफ-सफाई कर उन्हें उपयोग योग्य बनाया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर लगे परिंडों को साफ कर उनमें ताजा पानी भरा गया। नगरपालिका ने आमजन से भी पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की है।

No comments