Breaking News

22 आवारा श्वानों की नसबंदी की


श्रीगंगानगर शहरवासियों को आवारा श्वानों की हिंसक गतिविधियों से निजात दिलाने की दिशा में नगर परिषद की ओर से चलाए गए आवारा श्वानों को पकडऩे के अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को 22 श्वानों की नसबंदी की गई।
नगर परिषद प्रशासन द्वारा संचालित मिर्जेवाला मार्ग स्थित नंदीशाला में बनाए गए डॉग केयर सेंटर में आज दोपहर समाचार लिखे जाने तक 25 श्वान पशु चिकित्सकों की निगरानी में रखे हुए हैं। 
पशु चिकित्सक डॉ. सोखल ने बताया कि आज डॉग केयर सेंटर में 22 श्वानों की नसबंदी की गई। साथ ही उन्हें एन्टी रैबिज इंजेक्शन लगाए गए। उन्होंने बताया कि कल तीन श्वानों की नसबंदी की गई थी। 

No comments