चाकूबाजी व तलवारबाजी में पांच घायल
हनुमानगढ़ के भिरानी पुलिस थाना क्षेत्र के गांधी बड़ी में पुलिस चौकी के सामने चाकूबाजी व तलवाजी की घटना में पांच जने घायल हो गये। एक युवक को बचाने के लिए आये चार जने भी हमले में घायल हो गये। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक के पिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांधी बड़ी निवासी 58 वर्षीय गौरीशंकर पुत्र काशीराम वाल्मीकि ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा साहिल गांव में सब्जी लेने गया था। पुलिस चौकी के सामने राजेश धाणक, राजेश का साला व एक अन्य ने चाकू व तलवार से मेरे बेटे साहिल पर हमला कर दिया।

No comments