घर में घुस कर परिवार से मारपीट
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में चक 3 ई छोटी एसएसबी रोड़ स्थित एक मकान में घुस कर एक परिवार से मारपीट कर दी गई।
पुलिस के अनुसार 70 वर्षीय बलविन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि रिटायर एएसआई वीरपाल कश्यप मेरे पड़ौस में रहते हैं। कुछ समय पूर्व वीरपाल के पोते ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर मेरे पोते के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत मेरे पुत्र हरजिन्द्र सिंह ने पुलिस थाना में की थी। इसी रंजिश को लेकर वीरपाल का पोता पुश्कर चुनिया व अन्य ने हथियारों से लैस होकर मेरे घर में घुस कर मेरे व मेरे परिवार के साथ मारपीट की।

No comments