Breaking News

बिजली समस्याओं को लेकर सहायक अभियंता से की चर्चा


श्रीकरणपुर में भाजपा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता विश्वजीत सिंह से मुलाकात कर कस्बे की विभिन्न विद्युत समस्याओं को लेकर चर्चा की।
उन्होंने गर्मी को देखते हुए ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, रात्रि में हो रही बिजली कटौती पर नियंत्रण तथा पेयजल आपूर्ति के समय बिजली बंद न करने की मांग रखी। इसके साथ ही पुरानी विद्युत तारों को बदलने का भी आग्रह किया। सहायक अभियंता ने सभी समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

No comments