गांव की बेटी शालू ने रचा इतिहास, आरएएस मेन्स में हासिल की 8वीं रैंक
रायसिंहनगर क्षेत्र के गांव 50 एनपी ततारसर की बेटी शालू ने आरएएस मेन्स परीक्षा में आठवीं रैंक हासिल कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और परिवार सहित ग्रामीणों में जश्न का माहौल बन गया।
किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली शालू के पिता चेतराम किसान हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। साधारण पृष्ठभूमि के बावजूद शालू ने अपनी मेहनत और लगन से यह बड़ी सफलता हासिल की है।

No comments