Breaking News

बिश्नोई मंदिर में जाम्भाणी हरि कथा की पूर्णाहुति कल


श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन के तत्वावधान में पदमपुर रोड स्थित बिश्नोई मंदिर में चल रही श्री जाम्भाणी हरि कथा की पूर्णाहुति रविवार को विधिवत रूप से की जाएगी। इस दौरान हवन-यज्ञ, शब्दवाणी व पाहल के साथ श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी होगा।
संगठन जिलाध्यक्ष सुनील सहारण ने बताया कि सुबह 7 बजे आचार्य स्वामी रामाचार्य के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कथा के अंतिम दिन शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रवचनों में 'शब्दवाणीÓ के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

No comments