Breaking News

सादा वर्दी में कालिका टीम का एक्शन


श्रीगंगानगर में पुलिस के ऑपरेशन गरिमा के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट 1 व 2 ने सादा वर्दी में सघन अभियान चलाया। प्रभारी सुखदेव सिंह के नेतृत्व में टीम ने कॉलेजों, बस स्टैंड, सार्वजनिक परिवहन एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गुप्त रूप से तैनात रहकर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की। 
अभियान के दौरान विनोबा बस्ती क्षेत्र में टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, जो राह चलती महिलाओं को असहज कर रहे थे।

No comments