Breaking News

पर्यटन में विदेशी सैलानियों की संख्या 20-50 प्रतिशत घटी - युद्ध तनाव से 50 प्रतिशत तक नई बुकिंग रद्द


झुंझुनूं जिले में पर्यटन सीजन के पीक समय मार्च-अप्रैल के दौरान विदेशी सैलानियों की संख्या में 20 से 50 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध और तनाव के कारण इजराइल, ईरान और अमेरिका से जुड़ी स्थिति का असर यहां के पर्यटन पर पड़ा है। मंडावा और नवलगढ़ के होटलों में पहले से हुई बुकिंग रद्द हो रही हैं और नई बुकिंग लगभग बंद हो गई हैं। इससे पर्यटन से जुड़े कारोबार और रोजगार पर भी असर दिखाई दे रहा है।
मार्च में जहां 25 से 30 प्रतिशत बुकिंग रद्द हुईं, वहीं अप्रैल में यह आंकड़ा 60 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है। नई बुकिंग पूरी तरह से रुक गई हैं।

No comments