राजस्थान में जनगणना 2027 की 1 मई से होगी शुरुआत
देश में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरु हो चुकी है. वही राजस्थान में जनगणना का प्रथम चरण-1 मई से शुरू होने जा रहा है. फिलहाल पहले चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना होगी. 1 मई से 15 मई तक स्वगणना होगी, उसके बाद 16 मई से 14 जून 2026 तक घर-घर जाकर मकानों की गणना की होगी.
जनगणना के कार्य को सुचारु करने के लिए प्रदेश में करीब 1 लाख 60 हजार प्रगणक और पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. 1 मई से 15 मई तक इन सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को तहसील, नगर परिषद और पालिका स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा.

No comments