राम राम मंदिर परिसर में योगी आदित्यनाथ करेंगे ध्वजारोहण
अयोध्या राम मंदिर परिसर में 29 अप्रैल को एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस दिन योगी अयोध्या दौरा करेंगे, जिसको लेकर राम नगरी में तैयारियां और उत्साह दोनों ही चरम पर हैं। राम मंदिर परिसर के परकोटे के उत्तरी-पूर्वी कोने पर एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण किया गया है। 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी मंदिर के शिखर पर विधि-विधान के साथ धर्म ध्वजा फहराएंगे।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस उत्सव को बहुत ही धूम-धाम से मनाने का फैसला किया है। राम मंदिर परिसर में तीन मंदिरों में अभी तक कोई ध्वजा नहीं फहराया गया है।

No comments