जयपुर सीवर हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 55-55 लाख
जयपुर में सीवर मैनहोल की सफाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में दो सफाईकर्मियों अजय और रामबाबू की मौत के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. इस घटना से नाराज सफाईकर्मियों ने काम बंद कर दिया था, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी. हालांकि अब संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ, जयपुर शहर वाल्मीकि पंच कमेटी और नगर निगम प्रशासन के बीच लंबी बातचीत के बाद समाधान निकल आया है.
समझौते के तहत मृतकों के परिवारों को 55 लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया है. यह राशि अजय की माता छोटी देवी और रामबाबू की पत्नी पूनम देवी को दी जाएगी.

No comments