संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, नहीं पास हो सका संविधान संशोधन विधेयक
संविधान में संशोधन के लिए पेश किए गए विधेयकों पर लगातार दो दिन चर्चा के बाद लोकसभा से पास नहीं हो सका। विशेष सत्र का आज आखिरी दिन था, सदन शुरू होने के महज कुछ देर बाद ही दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमने भारत के संविधान की रक्षा का जश्न मनाया है। उन्होंने जो परिसीमन लाने की साजिश रची थी, उसे हमने हरा दिया।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सांसद महिला विरोधी नहीं हैं, बल्कि वे संविधान विधेयक और परिसीमन से जुड़े प्रावधानों का विरोध कर रहे हैं।

No comments