Breaking News

बुजुर्गों का अनोखा विवाह सम्मेलन - 50 से 80 साल की उम्र में तलाश रहे जीवनसाथी


कहते हैं कि साथ निभाने के लिए कोई उम्र छोटी या बड़ी नहीं होती, बस एक हमसफऱ की ज़रूरत होती है जो अकेलेपन के साये को दूर कर सके। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में एक ऐसी ही अनूठी पहल होने जा रही है, जहाँ 50 से 80 साल के बुजुर्ग अपने जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत करने के लिए एक-दूसरे का हाथ थामेंगे। अहमदाबाद की 'अनुबंध फाउंडेशनÓ संस्था के तत्वावधान में भीलवाड़ा में पहली बार बुजुर्ग विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार को होने जा रहा है। नागौरी गार्डन स्थित स्वाध्याय भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अजमेर संभाग के 80 से अधिक बुजुर्गों ने अपना पंजीकरण कराया है।

No comments