Breaking News

गांव में सड़क पार करता दिखा पैंथर: ग्रामीणों और पशुपालकों में दहशत


उदयपुर जिले की घासा ग्राम पंचायत में पैंथर के आबादी क्षेत्र के करीब देखे जाने से ग्रामीणों में चिंता फैल गई है। पैंथर की मौजूदगी की पुष्टि पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुई है।
सीसीटीवी फुटेज में पैंथर को दुकान के पीछे से निकलकर सड़क पार करते हुए और फिर गांव की ओर बढ़ते हुए देखा गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से गांव में भय का माहौल है। पशुपालकों और रात में बाहर निकलने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

No comments