Breaking News

बेकाबू आग से कुंभलगढ़ अभ्यारण्य बेहाल, वन संपदा खाक


पाली से कुंभलगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य के जंगलों में भड़की भीषण आग अब एक विनाशकारी संकट का रूप ले चुकी है। सात दिनों का लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस धधकती आग पर काबू पाना प्रशासन और वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। आग की लपटें थमने का नाम नहीं ले रही हैं और हवाओं के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए अब यह खतरनाक स्तर तक पहुंचकर मामाजी बावजी खाड़ी क्षेत्र की ओर रुख कर चुकी हैं। 
पिछले एक सप्ताह से लगातार जल रहे इस अभ्यारण्य में अब तक करीब 50 हेक्टेयर से अधिक की वन संपदा पूरी तरह जलकर राख हो चुकी है, जिससे पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

No comments