अजमेर में हॉर्न बजाने पर भिड़े जायरीन-स्थानीय लोग
अजमेर के देहली गेट क्षेत्र में देर रात वाहन का हॉर्न बजाने को लेकर गुजरात से आए जायरीन और स्थानीय लोगों में मारपीट हो गई। इससे कई लोगों के चोटें पहुंची। देर रात घायलों का गंज थाना पुलिस ने जेएलएन अस्पताल में मेडिकल करवाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस लाइंस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया।
पुलिस के अनुसार लक्ष्मी ने बताया कि रात करीब दस बजे स्थानीय रमेश अपने वाहन से कामकाज के बाद घर लौट रहे थे। उन्होंने भीड़ को देखते हुए साइड के लिए वाहन का हॉर्न बताया। इससे वाहन के आगे जा रही जायरीन महिला और उसकी बेटी भड़क गई।

No comments