Breaking News

रेलवे स्टेशन पर बड़े जनरेटर में लगी आग


श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सुबह प्लेटफार्म पर जनरेटर सेट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर रखे 50 किलोवाट क्षमता वाले जनरेटर सेट में अचानक आग लग गयी। आग लगते ही पूरे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे कर्मचारी, निर्माण कार्य में लगे एक निजी कंपनी के मजदूरों और स्टेशन पर मौजूद यात्री सतर्क हो गये।

No comments