मंदिर में महिला की सोने की चेन चोरी
हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र स्थित ब्राह्मणी माता मंदिर में दर्शन के दौरान एक महिला की सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी यह घटना रिकॉर्ड हो गई है।
पुलिस के अनुसार नोहर निवासी राहुल मोनी (30) पुत्र सुभाषचन्द्र निवासी वार्ड नम्बर 23 नोहर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपनी माता श्रीमती रेखा सोनी व पत्नी के साथ शुक्रवार को पल्लू के ब्राह्मणी माता मंदिर में दर्शन करने गया था। इस दौरान सुबह करीब 11.30 बजे मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं भारी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात महिलाओं ने उसकी माता के गले से सोने की चेन चोरी कर ली।

No comments