बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्च्े घायल
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में एक बोलेरो गाड़ी ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार दो बच्चे घायल हो गये। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रणवीर वर्मा पुत्र मनीराम वर्मा निवासी वार्ड नं. 32 हनुमानगढ़ टाउन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बोलेरो गाड़ी आरजे-31 यूए 5709 के चालक ने उनके बच्चों की स्कूटी में टक्कर मार दी। बोलेरो की टक्कर लगने से स्कूट पर सवार दोनों बच्चे सड़क पर गिरने से घायल हो गए।

No comments