राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि, 3 अप्रैल से फिर एक्टिव होगा नया विक्षोभ
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहा। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बदलते मौसम के कारण लोगों को गर्मी से तो राहत मिली हैं, लेकिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। 1 अप्रैल को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने और शेष भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर सक्रिय होने की संभावना है।
मौसम विभाग की माने तो अगला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 3-4 अप्रैल को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने की प्रबल संभावना है।

No comments