जयपुर सेंट्रल जेल से फोटो वायरल: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जयपुर सेंट्रल जेल से सोशल मीडिया पर एक कथित फोटो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर सेंट्रल जेल के अंदर की है, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी तक फोटो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल प्रशासन ने लालकोठी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस अब फोटो की सत्यता, लोकेशन और अपलोड करने वाले व्यक्ति की तकनीकी जांच में जुट गई है।

No comments