Breaking News

कमर्शियल गैस सिलेंडर 195.50 रुपए महंगा, जयपुर में अब 2106 में


नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी की है। नई दरें आज से लागू हो गई है। राजधानी जयपुर में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 2106 रुपए में मिलेगा। इसका होटल, रेस्टोरेंट और कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इससे पहले 7 मार्च को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मार्च में घरेलू सिलेंडर 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 114.50 रुपए महंगा हुआ था। बता दें कि इस में यह दूसरी बार है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है।

No comments