भजनलाल सरकार ने अचानक कर दिए 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले
भजनलाल सरकार ने देर रात प्रदेश की नौकरशाही को लेकर बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने अचानक नौकरशाही में में बड़े बदलाव किए हैं। इसके तहत 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले सरकार ने कर दिए हैं। सरकार ने राजधानी जयपुर में भी कलेक्टर बदल दिया है। जितेंद्र कुमार सोनी के स्थान पर संदेश नायक को जयपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं जितेंद्र कुमार सोनी को अब सचिव मुख्यमंत्री और शासन सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मुकुल शर्मा को विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं टीना डाबी को टोंक जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. जोगाराम को पंचायतीराज के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजन विशाल को जल जीवन मिशन और अरविंद कुमार पोसवाल को राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

No comments