Breaking News

'बंगाल की आत्मा में बहती है गंगा', सुबह-सुबह हुगली तट पर पहुंचे पीएम मोदी


बंगाल के चुनावी रण के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक अलग और आध्यात्मिक रूप आज शुक्रवार सुबह कोलकाता की हुगली नदी के तट पर देखने को मिला।
आज शुक्रवार की अलसुबह वे हुगली के तट पर पहुंचे, जहां उन्होंने न केवल गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की, बल्कि हाथ में कैमरा थामे प्रकृति और जनजीवन के सुंदर दृश्यों को भी कैद किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी नौका विहार की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि हर बंगाली के लिए गंगा का स्थान अत्यंत विशेष है और यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है।

No comments