राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 44 डिग्री पार: केरल में लू लगने से एक की मौत
देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 44एष्ट के पार पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के कारण राजस्थान के जयपुर, कोटा, चित्तौडग़ढ़, जैसलमेर और दौसा में स्कूलों की टाइमिंग समय सुबह 7.30 बजे से कर दी गई है।
बीकानेर, झुंझुनूं और जैसलमेर में सरकारी योजनाओं काम के समय में भी बदलाव किया गया है। अब मजदूर सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही काम करेंगे। इधर, केरल में लू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कन्नूर जिले में बढ़ते तापमान के बीच गर्मी से हुई मौत का यह पहला मामला है।

No comments