गैस नहीं, भट्टियों पर बनेगा 20 हजार श्रद्धालुओं का खाना
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की लपटें अब धार्मिक आयोजनों की रसोई तक पहुंचे लगी हैं। भीलवाड़ा में 8 अप्रैल से होने वाली प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की 'श्री शिव महापुराण कथाÓ पर पड़ा है।
गैस सिलेंडरों की किल्लत को देखते हुए आयोजन समिति ने बड़ा फैसला लिया है। यह संभवत: पहला मौका है, जब पंडित मिश्रा की इतनी बड़ी कथा में कमर्शियल गैस सिलेंडरों का उपयोग नहीं किया जाएगा। मिट्?टी की भट्टियां तैयार की गई हैं, जिस पर 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए सात्विक भोजन तैयार होगा।

No comments