Breaking News

पीपीई किट पहनकर प्रिंसिपल ने हटाए मधुमक्खियों के छत्ते


चूरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने खुद पीपीई किट पहनकर मधुमक्खियों के छत्ते हटाए। इस दौरान करीब 5 घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद कॉलेज बिल्डिंग से 7 बड़े मधुमक्खियों के छत्तों के हटाया गया।
मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग में बने इन छत्तों के कारण छात्रों पर बड़े हमले का खतरा मंडरा रहा था। 2 दिन पहले रात में एक सिक्योरिटी गार्ड पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।

No comments