Breaking News

झुंझुनूं में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी रोक: कमेटियां करेंगी औचक निरीक्षण


नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही निजी स्कूलों द्वारा किताबों और यूनिफॉर्म के नाम पर अभिभावकों की जेब काटने के खेल पर अब लगाम लगने वाली है। बीकानेर शिक्षा निदेशालय के सख्त निर्देशों के बाद झुंझुनूं शिक्षा विभाग ने जिले के निजी स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए जिले में एक शक्तिशाली निगरानी तंत्र तैनात किया गया है। अब ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की सीधी निगरानी में कमेटियां मैदान में उतरेंगी। प्रत्येक ब्लॉक में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी स्वयं इस जांच दल का नेतृत्व करेंगे। 

No comments