Breaking News

पहाड़ टूटने से यहां मची भारी तबाही, फंस गई गाडिय़ां


जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे भारी भूस्खलन की वजह से पूरी तरह थम गया है। आज सोमवार सुबह करीब 3 बजे करोल ब्रिज और चंदर कोट के बीच पहाड़ों से भारी पत्थर गिरने और मिट्टी खिसकने की खबर है, इससे सड़क के दोनों तरफ का रास्ता ब्लॉक हो गया है। दोनों तरफ की गाडिय़ां जहां की तहां रुकी हुई हैं।
यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही दोनों दिशाओं में रोक दी गई है - जम्मू से श्रीनगर की ओर और इसके विपरीत भी - क्योंकि भूस्खलन और पत्थर गिरने से करोल पुल और चंदर कोट के बीच दोनों सड़कें बंद हो गई हैं।

No comments