Breaking News

जंग की आग में झुलसा राजस्थान का बीकानेरी भुजिया का कारोबार, निर्यात पर बड़ा असर


अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात का असर अब भारत के पारंपरिक खाद्य उद्योगों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। खासतौर पर राजस्थान के बीकानेर का प्रसिद्ध नमकीन उद्योग इस वैश्विक संकट की चपेट में आ गया है। बीकानेरी भुजिया, पापड़ और मसालों के निर्यात में भारी बाधाएं सामने आ रही हैं, जिससे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।
निर्यातकों के मुताबिक, पहले जो माल समुद्री रास्ते से लगभग 30 दिनों में खाड़ी और यूरोपीय देशों तक पहुंच जाता था, अब वही शिपमेंट 60 दिन तक का समय ले रहा है।

No comments