Breaking News

बैंक अधिकारियों-कर्मियों ने खाते से 50 लाख ट्रांसफर कर लिये


हनुमानगढ़ के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव रताखेड़ा में रहने वाले एक व्यक्ति व उसके बैंक खाते से दूसरे खातों में 50 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिये गये। खाताधारक को बे्रन हेमरेज हो गया था। इसी का फायदा बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने उठाया। खाताधारक ने अब मुकदमा  दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त 50 वर्षीय सुखविन्द्र ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी कि वर्ष 2023 में टिब्बी निवासी वीरेनदीप सिंह पुत्र सतविन्द्र सिंह मिला। उसने कहाकि आप अपने परिवार के बैंक खाते एचडीएफसी बैंक में ट्रांसफर करवा लो, आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आयेगी। 

No comments