सब्जी विक्रेता पर हमला करके नगदी लूटी
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे इन्द्रा कॉलोनी मुख्य सड़क पर सरकारी स्कूल के निकट दो अज्ञात युवकों ने सब्जी विके्रता को लूट लिया। उसकी जेब से नगदी छीन कर भाग गये। घायल सब्जी वाले को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस को दिए पर्चा बयान में 37 वर्षीय निर्मलचंद पुत्र राम बाबू निवासी इन्द्रा कॉलोनी गली नम्बर 11 ने बताया कि वह सुबह अपनी रेहड़ी लेकर मंडी से सब्जी लेने जा रहा था। इन्द्रा कॉलोनी में सरकारी स्कूल के निकट दो युवक पैदल जाते हुए मिले।

No comments