कोटा की पटरियों पर दौड़ी नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेन
भारतीय रेलवे ने राजस्थान के कोटा मंडल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रेलवे के इतिहास में पहली बार, अत्याधुनिक अल्सटॉम तकनीक और स्वदेशी आरसीएफ निर्माण के मेल से बनी नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेन का सफल परीक्षण किया गया।
यह नई वंदे भारत ट्रेन केवल रफ्तार में ही नहीं, बल्कि दिमागी तौर पर भी 'स्मार्टÓ है। इसमें अल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड की ओर से विकसित अत्याधुनिक प्रणोदन और ट्रेन कंट्रोल प्रणाली लगाई गई है। शुरुआती ट्रायल में इसे 60 से 115 किमी प्रति घंटे की गति पर चलाया गया।

No comments