Breaking News

हाड़ौता पुलिया के पास ट्रेलर में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई


चौमूं के नेशनल हाईवे 52 पर हाड़ौता पुलिया के पास देर रात एक चलते ट्रेलर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में ट्रेलर ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। 
सूचना मिलने पर दमकल की 2 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर जयपुर से सीकर की ओर जा रहा था। हाड़ौता पुलिया के पास अचानक उसमें आग लग गई। आग लगते ही ट्रेलर से धुआं और तेज लपटें उठने लगीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्राइवर ने तुरंत वाहन से कूदकर खुद को सुरक्षित कर लिया।

No comments