ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर कार 400 मी. गहरी खाई में गिरी
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर आज मंगलवार सुबह थाना देवप्रयाग क्षेत्रांतर्गत तोताघाटी के पास एक वाहन गिरने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ व्यासी के जवानों ने 400 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई।
वाहन के पास एक घायल व्यक्ति मिला। उसने बताया कि वाहन में एक महिला भी थी, जिसकी तलाश टीम की ओर से की जा रही है। घायल का रेस्क्यू किया जा रहा। वह दिल्ली के रहने वाले हैं।

No comments