Breaking News

राजस्थान के अनोखे चोर, घर में घुसकर जूते ट्राई करते


अजमेर के किशनगढ़ शहर में इन दिनों एक बेहद अजीब और चौंकाने वाली चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों को हैरानी और डर दोनों में डाल दिया है. आमतौर पर चोर जहां कीमती सामान, नकदी या गहनों को निशाना बनाते हैं, वहीं यहां एक 'जूते चोरÓ ने अपने अनोखे तरीके से पुलिस और जनता दोनों को उलझन में डाल दिया है. 
मामला शहर के अग्रसेन नगर जी-ब्लॉक और श्रीकरणी इन्द्र विहार क्षेत्र का है, जहां रेलवे लाइन के पास स्थित कई घरों में एक ही रात में अलग-अलग तरीके से चोरी की घटनाएं सामने आईं. चौंकाने वाली बात यह रही कि चोर ने किसी भी घर से कीमती सामान को हाथ नहीं लगाया, बल्कि केवल जूतों को ही निशाना बनाया.

No comments