Breaking News

'मेरे जन्मदिन पर कोई जयपुर ना आए': अशोक गहलोत


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बड़ा मैसेज दिया है.  उन्होने लिखा, 'भारत इस समय दुनिया के सबसे गर्म देशों में है. उत्तर भारत में गर्मी और लू सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. आने वाले दिनों में यह गर्मी और बढऩे वाली है जो बहुत चिंता का विषय है. ऐसी विकट परिस्थितियों को देखते कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से आग्रह है कि 3 मई को मेरे जन्मदिन पर कृपया जयपुर न पधारें. आप अपने स्थान पर ही सेवाकार्य कर सकते हैं. आगामी दिनों में मौसम ठीक होने पर मैं आपको निमंत्रित कर आपसे मुलाकात करूंगा.Ó

No comments