Breaking News

उड़ते पंडाल, भागते दूल्हा-दुल्हन! सामूहिक विवाह समारोह में आया बवंडर


राजस्थान में इन दिनों मौसम के तेवर लगातार चौंकाने वाले बने हुए हैं. कहीं ओलावृष्टि तो कहीं तेज आंधी-तूफान के साथ प्रकृति अलग-अलग रूप दिखा रही है. इसी कड़ी में टोंक जिले के नगरफोर्ट कस्बे के पास स्थित रतनपुरा गांव में एक सामूहिक विवाह समारोह के दौरान अचानक आए बवंडर ने अफरा-तफरी मचा दी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बवंडर इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में पंडाल उखड़ गए और वहां रखा सामान हवा में उड़कर दूर खेतों में जा गिरा. शादी में वर-वधुओं को देने के लिए लाया गया सामान भी बिखर गया. इस दौरान कई लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.

No comments