मिड-डे मील में बड़ी लापरवाही, दाल में मरा चूहा मिलने से मचा हड़कंप, 120 नौनिहाल भूखे लौटे
अलवर जिले में ग्राम पंचायत अलावड़ा के नंगली गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। एनजीओ की ओर से भेजी गई दाल में मरा चूहा मिलने का मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया।
मिड डे मील में भोजन विद्यालय में 120 बच्चों को वितरित किया जाना था। भोजन वितरण रोके जाने से स्कूल से बच्चे भूखे ही घर लौट गए। इधर अभिभावकों ने मांग की है कि दोषी एनजीओ को ब्लैकलिस्ट किया जाए तथा भोजन वितरण से पहले स्कूल स्तर पर जांच की अनिवार्य व्यवस्था की जाए।

No comments