Breaking News

पानी की मांग को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं


कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र के सातलखेड़ी कस्बे में पीने के पानी की मांग को लेकर महिलाएं सड़क पर उतरीं। महिलाओं ने रामगंजमंडी-सुकेत रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर जलदाय विभाग के अधिकारी, नायब तहसीलदार,पटवारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी महिलाओं से समझाइश की। महिलाओं का कहना था कि गर्मी बढऩे लगी है, उसके बावजूद 7 दिन में एक दिन पानी की सप्लाई हो रही है। 
महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। जिससे पीने के पानी तक की भारी किल्लत हो गई है। पंचायत की तरफ से टैंकरों की भी व्यवस्था नहीं की गई। 

No comments