Breaking News

लव मैरिज की इच्छा,150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती


भरतपुर में युवक से शादी करवाने की जिद में युवती 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब 4 घंटे से युवती टावर पर ही है, जिसे उतारने के प्रयास जारी है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर युवती को समझाने में जुटी हुई है।
मामला जिले के बयाना थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सवेरे करीब 6 बजे का है। सदर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया- युवती गांव के ही युवक मोनू चौधरी से प्रेम करती है। युवती मोनू से शादी करना चाहती है। मामला इंटरकास्ट मैरिज का है।

No comments