10 लाख भक्तों का हुआ पंजीकरण
देवभूमि उत्तराखंड के चारों पवित्र धामों- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा के लिए भक्तों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यात्रा शुरू होने से पहले ही 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार यात्रियों की संख्या पिछले सभी सालों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।इस साल अक्षय तृतीया के पावन पर्व से यात्रा का श्रीगणेश होने जा रहा है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में दर्शन के लिए वेटिंग टाइम कम करने हेतु डिजिटल टोकन व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।

No comments