Breaking News

नोएडा में फिर भड़का आक्रोश: शांत होने के बाद दोबारा सड़कों पर उतरे कर्मचारी


अभी पिछले बवाल की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि नोएडा कर्मचारियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार की हिंसा और सरकार द्वारा वेतन वृद्धि के ऐलान के बावजूद मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में श्रमिक अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर जमा हो गए। सेक्टर 70, 80 और 120 में फिर पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने सामने आ गए. यहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी अचानक से सड़कों पर आ गए और पुलिस से उनकी झड़प हो गई. इन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. 

No comments