गैस सिलेंडर संकट के बीच हो रही शादियों में निकाला 'जुगाड़', मेन्यू में आधे हो गए व्यंजन
खरमास समाप्त होते ही आज मंगलवार से जयपुर में शादी समारोहों की रौनक एक बार फिर तेज हो जाएगी। वेडिंग सीजन को लेकर अधिकांश गार्डन और मैरिज हॉल पहले ही लगभग 90 प्रतिशत तक बुक हो चुके हैं, जिससे आयोजनों की व्यस्तता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पहले जहां 5-6 महीने पहले तय किए गए मेन्यू में 20 से 22 व्यंजन शामिल होते थे, अब यह घटकर 12 से 15 आइटम तक सीमित रह गया है। अधिक गैस खपत वाले व्यंजन जैसे तवा रोटी और पूरी को कई जगह सीमित मात्रा में या बैच के आधार पर परोसा जा रहा है।

No comments