राजस्थान बोर्ड: 14 मई से होंगी सप्लीमेंट्री परीक्षाएं, कल से भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की पूरक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सैद्धांतिक परीक्षाएं 14 मई से और प्रायोगिक परीक्षाएं 7 मई से शुरू होंगी। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विद्यालय और परीक्षार्थी मूल अंकतालिकाओं का इंतजार न करें और पूरक परीक्षा के लिए जल्द से जल्द शुल्क जमा कराएं। सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन चालान 15 से 22 अप्रेल तक प्रिंट किए जा सकेंगे, जबकि बैंक में राशि जमा कराने की अंतिम तिथि 24 अप्रेल निर्धारित की गई है। सभी विद्यालयों को पूरक परीक्षा शुल्क ऑनलाइन ही जमा कराना अनिवार्य होगा।

No comments