Breaking News

जयपुर में क्रिकेट मैच के बाद पड़ोसियों में झगड़ा


जयपुर शहर के चौगान स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि मैच के बाद एक युवक को रास्ते में रोककर 5 लोगों ने मारपीट की और हमला कर दिया।
पुलिस थाना कोतवाली जयपुर शहर (नॉर्थ) में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि दोनों पक्ष पड़ोसी है और क्रिकेट मैच को दौरान झड़प हुई थी। एक पक्ष ने मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच की जा रही है।

No comments